म्योरपुर/ सोनभद्र।
(सत्यपाल सिंह,क्राइम जासूस)
सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज म्योरपुर के प्रांगण में 16 दिसंबर को अमृत महोत्सव भारत 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाया गया ।
जिसमें म्योरपुर दुद्धि बभनी ब्लॉक के संघ भाजपा के कार्यकर्ता व ए बी वी पी छात्र-छात्राओं विद्यालय इंटर कॉलेज म्योरपुर कैमूर इंटर कॉलेज म्योरपुर सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज म्योरपुर मून स्टार इंग्लिश स्कूल म्योरपुर के बच्चों के बीच समारोह समापन मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र नारायण शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी विश्वविद्यालय वाराणसी से आए हुए प्रोफेसर डॉ अशोक सोनकर, नंदलाल, सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक किशन देव जायसवाल, दीप नारायण सिंह, गगन इस अमृत समारोह का भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों द्वारा आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत गान प्रस्तुत किया गया और देशभक्ति गानों से कार्यक्रम को चार चांद लगाया वही बभनी ब्लाक व दुद्धि ब्लॉक आए हुए बच्चों द्वारा भी करा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद जी प्रिया कौर ने किया।
काशी विश्वविद्यालय आए डॉक्टर प्रोफ़ेसर अशोक सोनकर ने कहा 16 नवंबर से पुणे 16 दिसंबर तक अमृत महोत्सव भारत के स्वतंत्रता के 75 में वर्ष में इसलिए मनाया जा रहा है की आजादी की लड़ाई में जो छूटे हुए वीरों का उल्लेख नहीं हो पाया है उन्हें हम याद कर ले जो हमारे देश के लिए बलिदान दिया है वनवासियों आदिवासियों उनका भी उत्थान होना चाहिए ऐसे सपूत बिरसा मुंडा रानी दुर्गावती अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया है जनता को जगाने का कार्य किया है ऐसे वीरों को शत शत नमन करना चाहिए जो छोटे आजादी के सेनानी है उनका नमन करना है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मानसिंह दीपक सिंह अग्रहरि सोना बच्चा अग्रहरि अमर के सिंह सुजीत कुमार रविंद्र जायसवाल आनंद जी पुनीत जी नितेश जी शेषनाथ तिवारी प्रधानाचार्य आशीष कुमार राजा अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।

