केसरिया मय हुआ पूर्वांचल का बड़ा राजनीतिक परिवार, वीरेंद्र कुमार पाठक आज भाजपा में शामिल होंगे।

---Advertisement---

 

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगभग 4 दशक तक दबदबा कायम रखने वाले, 7 बार के विधायक,3 बार कैबिनेट मंत्री रहने वाले स्व बच्चा पाठक के भतीजे वीरेंद्र कुमार उर्फ टून जी पाठक गुरुवार को बसपा की सदस्यता छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे है । इनकी सदस्य्ता गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर होनी सुनिश्चित हुई है ।

श्री टून जी पाठक 2014 में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप मे बलिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। उस समय मोदी जी की जबरदस्त लहर थी, उस लहर में भी श्री पाठक जी 1,51000 मत प्राप्त किये थे ।

अभी पिछले दिनों गोरखपुर के बाहुबली हरिशंकर तिवारी का कुनबा सपा में शामिल हो गया है।अब गुरुवार को भाजपा भी पूर्वांचल के एक राजनैतिक ब्राह्मण परिवार को शामिल कर सपा को जबाब देने का काम करने जारही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment