हिण्डाल्को ने किसानों को उन्नत बीज व महिलाओं को दिया सिलाई मशीन का तोहफा ।

By:

On: Wednesday, December 15, 2021 12:40 PM

---Advertisement---

म्योरपुर/सोनभद्र।

(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र में हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दुद्धी तहसील के ग्रामीणों के सतत विकास के लिए अनेकानेक विकासोन्मुखी कार्यक्रम चला रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों, जरूरतमंद महिलाओं तथा युवाओं के जीवन में सामाजिक एवं आर्थिक विकास लाना है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि हिंडालको रेणुकूट क्लस्टर के सी.ओ.ओ. एन. नागेश एवं रिडक्शन प्लांट के हेड जे.पी. नायक द्वारा म्योरपुर स्थित आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में 300 जनजाति वर्ग के किसानों के मध्य उन्नत किस्म के गेहूं के बीज वितरित किए गए। साथ ही हिंडालको कौशल प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 33 महिलाओं को इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन का तोहफा दिया गया।


वितरण के उपरांत लाभार्थियों को संबोधित करते हुए श्री नागेश ने कहा कि हिंडालको किसानों की आयवर्धन हेतु ना सिर्फ उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें सिंचाई की सुविधा प्रदान करने हेतु चेक डैम, बाउली तथा लिफ्ट इरिगेशन का निर्माण भी करवा रहा है। सिलाई मशीन प्राप्त कर चुकी महिलाओं को संबोधित करते हुए श्री नागेश ने कहा, महिलाएं सिलाई मशीन का प्रयोग स्वरोजगार हेतु कर सकेंगी जिससे वे आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बन अपने परिवार का सहयोग कर सकें।
विशिष्ट अतिथि श्री नायक ने किसानों और महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी आप सभी के विकास के लिए हमारा संस्थान सदैव प्रयत्नशील रहेगा।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment