( रवि सिंह/ सेराजुल हुदा)क्राइम जासूस
दुद्धी / सोनभद्र |
जनपद सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रीवां- रांची राष्ट्रीय मार्ग पर बीती रात को कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने टै्लर की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई |
बताया जाता है कि नीरज पुत्र शिवकुमार उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम धनौरा बीती रात किसी कार्य से बाजार आया था कि तभी कन्या इंटर कॉलेज के सामने टै्लर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई | सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपने हमराहीओं के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया |

