रेणुकूट/सोनभद्र।
हिण्डाल्को क्रिकेट मैदान पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को मीडिया एकादश एवं हिण्डाल्को एकादश के मध्य एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
प्रातः विशिष्ट अतिथि हिण्डाल्को मानव संसाधन प्रमुख व हिण्डाल्को एकादश टीम के कप्तान जसबीर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिण्डाल्को की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 148 रन बनाए।

हिण्डाल्को की टीम से संजय सिंह ने 36 रन बनाकर कर मोहम्मद शाहेनूर के द्वारा उनका विकेट लिए गया,, रवि गुप्ता ने 24 रन, भास्कर दत्ता ने 19 रन, रमेश कुमार ने 15 रन बनाए। वहीं हिण्डाल्को की टीम का टोटल स्कोर- 148 रहा। मीडिया टीम के कप्तान राहुल शर्मा व जीके मदान की सधी हुई जोड़ी ने शानदार साझीदारी की। मीडिया एकादश ने 15 ओवर की समाप्ति पर 9 विकेट पर 130 बनाए। इस प्रकार हिण्डाल्को ने मीडिया एकादश ने 18 रनों से मैच जीत लिया। मीडिया एकादश से अजय जौहरी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

मैच के अंत में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के सी.ओ.ओ. एन. नागेश एवं जसबीर सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान करके तथा खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रदर्शन के आधार पर मीडिया एकादश के राहुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बैट्समैन का खिताब जी.के.मदान को, बेस्ट बॉलर का खिताब- अजय जौहरी, बेस्ट फील्डर अवधेश, बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब प्रभात को दिया गया।

मैच में क्राइम जासूस के मोहम्मद शाहेनूर हसन, जनसंदेश टाइम्स के राहुल श्रीवास्तव व शशिकान्त चौबे, हिन्दुस्तान के पीयूष त्रिपाठी, अमर उजाला के प्रमोद, प्रदीप, रामाश्रय राय, टाइम्स ऑफ इण्डिया के रविन्द्र केसरी, राष्ट्रीय सहारा के सतीश भाटिया, डीडी न्यूज़ के सुनील तिवारी, Aaj के लल्लू निषाद एवं राजेश यादव, दैनिक भास्कर के चंद्रकांत पाण्डेय, Aaj TAK के विधु शेखर, पायनियर के ब्रिजेश शुक्ला, नेटवर्क-18 के अनूप श्रीवास्तव, इंडिया न्यूज के विवेक श्रीवास्तव, कौशलेंद्र, चंद्रकांत मिश्रा,सहारा समय के शांतनु विश्वास, न्यूज़ 18 इंडिया के रंगेश सिंह, अशोक चौबे, न्यूज़ इंडिया 1 के संतोष मिश्रा,NDTV के प्रभात, रेणुकूट से अनिल द्विवेदी, नईम गाजीपुरी, अखिलेश मिश्रा, जलालुद्दीन, विष्णु गुप्ता, मस्तराम मिश्रा, मनोज वर्मा,अमिताभ मिश्रा,शिव नरेश,विक्की यादव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। हिण्डाल्को के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कर्मचारियों व बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया। मैच के सफल आयोजन में हिण्डाल्को मनोरंजनालय, कैम्प ऑफिस की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पुरस्कार वितरण समारोह को सफल बनाने में राजेश सिंह इंदौलिया, सजल साहा, संजय सिंह, अनुज सिंह एवं प्रशान्त श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा।

