अधीक्षक को सौपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
म्योरपुर- स्थानीय सीएचसी पर रविवार को सुबह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी किया।स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने अधीक्षक डॉ राजीव रंजन को अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौपा।
एएनएम ने रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर भी कोविड और आर आई टीकाकरण में ड्यूटी लगाकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप विभाग पर लगाया।उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार द्वारा कोई देय भुगतान भी हमे नही दिया जा रहा है।कोविड टीकाकरण में एवीडी का पैसा भी अभी तक भुगतान नही किया गया जिसका जल्द भुगतान कराया जाए।एएनएम कार्यकर्ताओ ने मांग किया कि उन्हें रविवार को एक दिन का अवकाश देने और कोविड टीकाकरण में शासन द्वारा स्वीकृत भुगतान सम्बन्धी मांग जल्द से जल्द पूरी की जाए जिससे सरकारी कार्य मे बाधा उतपन्न न हो सके।इस संदर्भ में अधीक्षक डॉ राजीव रंजन ने कहा कि एएनएम की जो मांगे है उससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।कोविड टीकाकरण में एवीडी के पैसे का भुगतान नही हुआ है।इसके भुगतान हेतु इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेज दी गयी है।

