उच्च प्राथमिक विद्यालय औराही के छात्रों ने किया स्वर्ण पदक पर कब्जा,

By:

On: Sunday, December 5, 2021 2:59 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय औराही घोरावल के छात्रों ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ और रिले रेस मे स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कुल पांच पदकों पर कब्ज़ा जमाया । जबकि प्रतियोगिता मे जिले के 10 ब्लॉकों मे आल ओवर चैंपियन घोरावल ब्लॉक रहा.ज्ञ्यातव्य है कि उच्च प्राथमिक औराही घोरावल के छात्र पूर्व मे भी मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे अपना परचम कायम कर चुके हैं.।इनको तराशने मे इनके कोच नर्वदेश्वर प्रसाद पाठक का पूरा योगदान रहा है। पाठक जी ने अपने छात्रों से कहा कि आप से यहीं उम्मीद है कि आप अपना प्रदर्शन मंडल और राज्य स्तर पर भी कायम रखेंगे।100 मीटर 200 मीटर मे सूरज ने स्वर्ण पदक एव्ं आशीष की टीम ने रिले रेस मे स्वर्ण पदक और लंबी कूद मे पदक प्राप्त किया। इस जीत पर विद्यालय के बच्चों में उत्साह व खुशी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment