सोनभद्:उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को नामित ज्ञापन सदर विधायक भूपेश चौबे को उनके आवास पर सौंपा। भारत के कपड़ा और फुटवियर उद्योग के लिए बढ़ी जीएसटी को वापस लिए जाने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि रोटी, कपडा , मकान , शिक्षा और स्वास्थ्य मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं है।
कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई कर नहीं है।आवासों पर सरकार सब्सिडी प्रदान कर रही है। कपडा और फुटवियर गरीब ब्यक्तियों के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है न कि वैभव बढ़ाने की वस्तु है । यह कानून पूर्णतः अब्यवहारिक है । इसके लागू होने से आपके द्वारा मेक इन इण्डिया और आत्मनिर्भर भारत की बात भी कमजोर होगी क्योंकि इससे निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वर्तमान समय पर वियतनाम , इंडोनेशिया , बांग्लादेश और चीन जैसे देशों की प्रतिस्पर्धा में हम लोग सक्षम नहीं हो पायेगें । छोटे ब्यापारियों की लागत बढेगी और रोजगार में भी कमी आयेगी। जीएसटी बढ़ोतरी का असर सीधे उपभोक्ता पर होगा और महंगाई ग्रामीण स्तर तक बढ़ेगी । अतः आपसे अति विनम्र आग्रह है कि टेक्सटाईल एंव फुटवियर के रोजगार की प्राथमिकता को देखें एंव जो टैक्स 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत की अधिसूचना जारी की गई है उसे वापस लें। सरकार के इस कदम से अर्थव्यवस्था में मजबूती मिलेगी और उत्पादन में वृद्धि होगी । कृपया इस ओर अग्रिम कार्यवाही करने का कष्ट करें ।ज्ञापन देने के दौरान वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल,जिला महामंत्री राजेश बंशल,जिला प्रवक्ता प्रकश केशरी, जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल, जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल,नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी,अंशु अग्रहरि मौजूद रहे।

