(सत्य पाल सिंह)
म्योरपुर। क्षेत्र के खैराही गांव में स्थित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय जय गुरुदेव मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों द्वारा विज्ञान, सामाजिक विषय व अन्य चीजों से संबंधित मॉडलों को बनाकर प्रदर्शनी में लगाया गया था, यहां पहुंचे अभिभावकों ने छात्रों द्वारा बनाए गए माडल को समझा और इसकी सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमित्रा कुमारन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में अलग तरह की सोच विकसित होती है और उनके ज्ञान का दायरा भी बढ़ता है। इस मौके पर अमिताभ मिश्र, विजय तिवारी, वंदना पांडेय, नीलू, सपना, उषा श्रीवास्तव, शहनाज, रीना, एकता,चंदन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वार्षिक प्रदर्शनी मेला का आयोजन
---Advertisement---

