रेनूकूट/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में गाँधी मैदान के पास हुआ एक सड़क हादसा।
जिसमें वहाँ उपस्थित लोगों द्वारा यह बताया गया कि पिपरी की तरफ से आ रही ट्रक का ब्रेक फेल लग रहा था।
इस कारण रोड किनारे सब्जी बेच रहे लोगों कि सब्जियों पर चढ़ाते हुए दुकान तक जा पहुंची। जिसमें एक चाचा कॉलोनी रेनूकूट का रहने वाला शीतला प्रसाद अग्रहरि पुत्र स्वर्गीय उधर अग्रहरि उसकी चपेट में आ गया जिसमे वह बुरी तरह घायल हो गया।
जिसका प्राथमिक इलाज हिंडालको अस्पताल में करने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया ।इस घटना में ट्रक के चपेट में कुछ रोड के किनारे खड़ी बाइक आ गयी और ट्रक के नीचे दब गयी।


