सोनभद्र ।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा हेतु पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया । जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के तियरा निवासी ओम प्रकाश पुत्र सागर अपने बाइक से राबर्ट्सगंज से पन्नूगंज के तरफ जा रहा था वह जैसे ही लसड़ा गांव के समीप पहुँचा तभी किसी वाहन से उसे धक्का लग गया । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया । खबर पाते ही कोतवाल सत्य प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया ।
अपडेट: आमने सामने बाइक के धक्के से युवक की मौत
---Advertisement---

