(अशोक मद्धेशिया संवाददाता)
ओबरा/सोनभद्र। तापीय परियोजना की सुरक्षा में डियूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जवानों ने मंगलवार की रात्रि एक व्यक्ति को परियोजना से चोरी करके ले जा रहे 200 मीटर कॉपर वायर के साथ रंगे हाथ धर दबोचा।
बताया कि सीआईएसफ के सचिन तिवारी रात्रि के समय परियोजना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति को तापीय परियोजना से चोरी करके ले जा रहे हैं लगभग 200 मीटर कापर वायर के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रामवृक्ष पुत्र शिवनाथ निवासी ग्राम कुम्हिया थाना चोपन बताया।
सीआईएसएफ दल द्वारा मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दिए जाने के साथ ओबरा थाने को देकर व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने श्री तिवारी की तहरीर पर आरोपी युवक के धारा 379, 411 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके चालान कर दिया गया।
*ओबरा तापीय परियोजना से चोरी कर रहा नवयुवक रंगे हाथ धराया
---Advertisement---

