कही जानबूझ कर किसान हितों की अनदेखी तो नही,
(विनय सिंह चंदेल)
सोनभद्र। जनपद में धान खरीद चालू हुए एक महीने बीतने को हुए है। लेकिन ज्यादेतर खरीद केंद्र बन्द पड़े हुए है।जो चालू है वो भी बस खाना पूर्ति करते हुए बिना मन के खरीद कर रहे है। केंद्र प्रभारी से किसान बात करते है तो उनको बताया जाता है कि राइस मिलर हड़ताल पर है।
पता नही क्यो हर साल जब धान की खरीद शुरू होनी होती है तब राइस मिलर की हड़ताल क्यो शुरू होती है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के गिरीश पांडेय ने एक बड़ा सवाल किया है कि वह कौन सी मांग होती है जिसके लिए हड़ताल होती है,किसानों के सामने वह मांगे आनी चाहिए जिन पर सरकार -प्रशासन और राइस मिलर में समझौता हुआ है। श्री पांडेय ने कहा कि आज भी राइस मिलरों की एक महीने चली हड़ताल पहेली बनी हुई है। इस संबंध में जिला खरीद विपणन अधिकारी संजय पांडेय से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि बिना किसी शर्त के राइस मिलर अपने काम पर वापस लौटे है। क्या मांगे थी इसके बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए राइस मिलर ही बताएंगे। आगे श्री पांडेय ने जिलाधिकारी से खरीद केंद्र की नियमित निगरानी करने की मांग की है।
महीने भर चली राइस मिलर की हड़ताल बनी पहेली
---Advertisement---

