जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यातायात जागरुकता माह का किया गया समापन,

---Advertisement---

अशतोष, गिरी,/ गोपाल शर्मा

सोंनभद्र,

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यातायात जागरुकता माह का किया गया समापन, सराहनीय कार्य करने वालो पुलिसकर्मियों/ डायल-108 कर्मियों आम जनता के “गुड सेमेरिटन” ( नेक आदमी )” को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित~*

यातायात माह- नवम्बर 2021 के समापन के अवसर पर आज दिनांक 30.11.2021 को जिलाधिकारी श्री टी.के. शिबू व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमजनों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी । इस दौरान आदित्य बिरला इण्टर कालेज डाला के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वहां पर उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया । कार्यक्रम के दौरान यातायात माह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों/ डायल-108 के कर्मियों व सड़क दुर्घटनाओ में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आम जनता के “गुड सेमेरिटन” ( नेक आदमी )” को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहयोग की भावना से काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । इसके अतिरिक्त यातायात माह के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों/कालेजों में आयोजित यातायात जागरुकता सम्बन्धित क्विज/निबन्ध प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व सांत्वना पुरस्कार वितरित कर उन्हे अपने आस पास के लोगों को भी यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक करने हेतु प्रेरित किया । इसके अतिरिक्त गरीब आदिवासी परिवारों के 15 छात्राओं को 15 अदद साइकिल प्रदान कर उन्हे प्रतिदिन स्कूल जाने व अच्छी शिक्षा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी श्री राहुल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक चोपन श्री किरन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी डाला श्री मनोज सिंह ठाकुर, यातायात प्रभारी श्री राजेश सिंह सहित अन्य सम्भांत व्यक्ति मौजूद रहें ।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार यातायात माह नवम्बर-2021 के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले दुपहिया/चारपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया । जिसके परिणाम स्वरूप जनपदीय पुलिस द्वारा माह नवम्बर-2021 में यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 16352 चालान किए गए एवं 19981300/- रूपये (एक करोड़ निनान्वे लाख इक्यासी हजार तीन सौ रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment