महुली/सोनभद्र।
(सिराजुल हुदा,”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली धान क्रय केंद्र महुली लैंपस का उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया ।उनके दौरे के दौरान केंद्र प्रभारी परमेश्वर यादव महुली लैंपस पर उपस्थित रहे और बताया कि अभी तक कुल 85 किसानों को टोकन दिया गया है और मात्र दो किसानों से 93.20 कुंतल धान की खरीद की गई है ।
भुगतान के संबंध में उपजिलाधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।
इस संबंध में डिप्टी आरएमओ ने बताया की आज सभी का भुगतान हो जाएगा साथ ही क्रय केंद्र से धान की उठान समय से कराने के निर्देश दिए गए हैं ,जिससे धान को रखने में कोई असुविधा न हो और खरीद में कोई परेशानी ना हो।

इस केंद्र के अतिरिक्त क्रय विक्रय केंद्र सलैया डीह , लैंपस विंढमगंज तथा मेदनीखाड़ लैंपस का भी निरीक्षण किया गया। आप को बताते चले कि अभी मिलर द्वारा हाइब्रिड धान का खरीद ना किए जाने के कारण हाइब्रिड धान की खरीद नहीं की जा रही है इसलिए महुली लैम्प्स में 93 कुंटल ,लैंपस विंडम गंज में 34 कुंटल सलैयाडीह में 52 कुंटल, मेदिनीखाड़ में 20 कुंतल धान की खरीद हुई है।
धान खरीद के लिए दुद्धी क्षेत्र में तीन और विंढमगंज क्षेत्र में तीन तथा महुली में एक यानी कुल 7 केंद्र संचालित हैं।
क्रय प्रभारीगण द्वारा बताया गया कि अभी किसान अपने धान की मड़ाई और साफ सफाई करा रहे हैं ।जल्दी ही खरीद में तेजी आएगी।

