भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को पूरे् देश में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत कम करने का फैसला लिया है। रेलवे का यह फैसला मध्य रेलवे के उस फैसले के बाद आया है जिसमें कीमतों को 50 रुपये से घटा कर 10 रुपये कर दिया गया था। कोविड-19 महामारी के चरम के दौरान रेलवे ने भीड़ ना इकट्ठा होने के मकसद से दाम बढ़ाए थे।
भारतीय रेलवे ने गुरुवार को प्लेटफॉर्म टिकट की बढ़ी कीमत को रोल बैक करने का फैसला किया है।
आप को बतादे की भारतीय रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट के दामो में वृद्धि कोरोना (कोविड-19 महामारी ) के दौरान की गई थी। गुरुवार को रेलवे ने कहा कि अब पहले की तरह प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये होगी। रेलवे ने यह फैसला मध्य रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें कम किए जाने के बाद लिया. कीमतें बढ़ाने के पीछे रेलवे ने तर्क दिया था कि इससे प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होगी।

