अपडेट::मालगाड़ी का इंजन और पोकलेन में जोरदार टक्कर ,मालगाड़ी का इंजन हुआ धराशायी

By:

On: Saturday, November 20, 2021 1:13 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया और दुद्धी रेलवे स्टेशन के बीच देवढ़ी गांव में शनिवार को पोकलेन एवं मालगाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। पोकलेन चालक के पैर में चोट आई। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। फिलहाल कोई यात्री गाड़ी प्रभावित नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार महुअरिया रेलवे स्टेशन से दुद्धी की ओर कनहर ब्रिज के पास गेट नंबर 55 पर यह हादसा हुआ। इन दिनों यहां रेलवे दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे दुद्धी की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही गेट नंबर 55 पर पहुंची, गेट खुला होने के कारण रेलवे पटरी को पार कर रही पोकलेन मशीन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। अचानक पटरी पर मालगाड़ी आते देखकर पोकलेन आपरेटर नीचे कूद गया, जिससे उसका दाहिना पैर टूट गया। भीषण टक्कर की आवाज सुनकर वहां तुरंत ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पोकलेन से टक्कर के बाद मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया और करीब आधा दर्जन से अधिक बिजली के पोल तार सहित टूटकर गिर गए। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन अभिषेक कुमार ने बताया कि मालगाड़ी की सूचना मिलते ही गेट बंद कर दिया गया था। किंतु कंट्रक्शन कंपनी के लोगों ने दबाव बनाकर गेट खोलवा दिया। फिलहाल चोपन-बरवाडीह रेल मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। महुअरिया रेलवे स्टेशन अधीक्षक डी उरांव ने कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जल्दी ही रेलवे मार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। इस मार्ग से फिलहाल टाटा-मूरी एक्सप्रेस ही गुजरती है जिसके देर रात यहां आने की संभावना है। तब तक मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment