प्रोजेक्ट “स्वस्थ बचपन” के तहत किया गया 57 बच्चों का निःशुल्क इलाज।

By:

On: Saturday, November 20, 2021 6:38 AM

---Advertisement---

म्योरपुर /सोनभद्र।

(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में 20 नवंबर को प्रोजेक्ट “स्वस्थ बचपन” के तहत हिंडालको सीएसआर एवं हिंडाल्को हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एक निःशुल्क शिशु स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन म्योरपुर स्थित आदित्य बिरला रूरल टेक्नोलॉजी पार्क में किया गया।
गौरतलब है, हिण्डाल्को सीएसआर हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध रहा है।

इसके लिए विभाग द्वारा आस-पास के ग्रामीण इलाकों में अनेकानेक सामाजिक सरोकार के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में नी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिबद्ध रहा है इसके लिए विभाग द्वारा अनेकानेक सामाजिक सरोकार के हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा म्योरपुर विकासखंड के ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए निःशुल्क शिशु स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ल्को सीएसआर द्वारा ते हुए े ग्रामीण अंचलों की। जिसमें हिंडाल्को अस्पताल रेणुकूट के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने 57 बच्चों की जांच की तथा उचित सलाह देते हुए निःशुल्क दवा वितरित की साथ ही लैब की जांच भी की गई।
उक्त शिविर में हिंडालको सीएसआर विभाग के प्रमुख अभिजीत ने बताया कि हिंडालको सीएसआर विभाग ने आस-पास के ग्रामीण अंचलों के बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए शिविरों का आयोजन किया गया, जहां बच्चों का निःशुल्क उपचार किया गया। जिन बच्चों का पूर्ण उपचार इन शिविरों में नहीं हो सका है उन्हें हिंडाल्को अस्पताल रेणुकूट में बुलाकर उनका पूर्ण उपचार किया जाएगा और यह शिविर निरंतर विभिन्न गांव में लगातार लगाए जाएंगे। इस शिविर के सफल आयोजन में अनुनय कुमार, ओपी सिंह, ललिता देवी, उमेश चौबे इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment