किसानों का आंदोलन तत्काल नहीं खत्म होगा । राकेश टिकैत द्वारा ट्वीट करते हुए कहा गया कि हम उस दिन का इंतजार करेंगे जिस दिन संसद में यह कानून रद्द होगा । साथ ही साथ दूसरे मुद्दे जैसे एमएसपी,किसानों पर लगे मुकदमो पर सरकार बात करें।आप को बताते चले कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सभी किसानों को आंदोलन ख़त्म कर अपने अपने घर जाने का आग्रह किया गया था ।


