हिण्डाल्को हॉस्पिटल में प्रोजेक्ट “नेत्र ज्योति” के तहत 12 मरीजों का हुआ मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन ।

By:

On: Thursday, November 18, 2021 1:40 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में 18 नवंबर को हिण्डाल्को हॉस्पिटल रेणुकूट में प्रोजेक्ट “नेत्र ज्योति” के तीसरे चरण में गुरुवार को 12 मरीजों का मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कर आईओएल लेंस लगाया गया।

इस प्रोजेक्ट के तहत मरीजों की सर्वप्रथम स्क्रीनिंग के पश्चात् मोतियाबिन्द से ग्रसित रोगियों का चयन किया गया। तत्पश्चात् उनकी आंखों की सर्जरी कर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कर चश्मा भी वितरित किया गया।
हिंडाल्को के (सी.ओ.ओ.) एन. नागेश के निर्देशन में आयोजित इस प्रोजेक्ट के तहत हिण्डाल्को अस्पताल के नेत्र परीक्षक अनिल मिश्रा द्वारा अबतक म्योरपुर विकासखंड के 180 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें से कुल 71 मरीज मोतियबिन्द रोग से ग्रसित पाए गए। गुरुवार को 12 मरीजों का सफल ऑपरेशन हिण्डाल्को अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. एम. एच. अंसारी द्वारा किया। अबतक इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 42 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा चुका है।

इसी के साथ मरीजों के रहने, खाने-पीने, आने-जाने की व्यवस्था के साथ निःशुल्क चश्मा व दवा दी गई। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अविजीत ने बताया कि इसी क्रम में भविष्य में भी आस-पास के इलाकों में स्क्रीनिंग एवं लेंस प्रत्यारोपण का कार्य किया जाता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिण्डाल्को हॉस्पिटल एवं हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग का योगदान सराहनीय रहा। 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment