Breaking:संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय में मिला रिटायर्ड बैंक कर्मचारी का शव,हत्या की आंशका

By:

On: Thursday, November 18, 2021 5:44 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:शाहगंज कस्बा चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव ऊसरी खुर्द मे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी का आज सुबह शौचालय में शव मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशरी प्रसाद पुत्र महीप राम उम्र लगभग 61 वर्ष घर में सोऐ हुए थे अलसुबह मृतक के पुत्र ने पुलिस को सूचना दी कि पिता का शव बाथरूम में पडा हुआ है पुलिस मौके पर पहुचकर मौके का मुआयना किया। सेलफोन पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाल ने बताया कि केशरी प्रसाद का शव शौचालय में मिला है। शव का पंचनामा कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment