दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज

By:

On: Thursday, November 18, 2021 1:34 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली पर तहरीर दी है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित के विरुद्ध पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली निरीक्षक देवता नंद सिंह ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक 21 सितंबर की रात साढ़े ग्यारह बजे उसके घर में पुरना गांव के रहने वाले रमेश उर्फ मुंशी यादव घुस गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द भी बोला। और घटना के बारे में किसी से जिक्र न करने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने मामले में आरोपित पुरना गांव निवासी रमेश उर्फ मुंशी यादव पुत्र बीरबल के खिलाफ 376 504 506 भादवि व 3(2) V एससी एसटी एक्ट के तहत मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी घोरावल प्रदीप सिंह चंदेल द्वारा की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment