(सरफुद्दीन संवाददाता सलखन)
सलखन,सोनभद्र।यातायात सुरक्षा माह मे आमजन मानस मे यातायात नियमो के बारे मे अधिक से अधिक जागरूक करने व वाहन दुर्घटनाओ मे कमी लाने के जनपद मे यातायात जागरूकता 2021 के रूप मे एक वृहद जागरूक अभियान सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है।इसी क्रम मे गुरमा चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने मारकुंडी घाटी व गुरमा तिराहे पर वाहन चालको व आमजन मानस को यातायात के नियमो का पालन करने का अनुरोध करते हुए चालको व स्थानीय लोगो को पम्पलेट वितरण कर जागरूक किये।उन्होने यातायात से संबधित नियम बताते हुए कहा के यदि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना कदापि नही घटेगी,यातायात नियमो के पालन से होने वाली दुर्घटनाओ को टाला जा सकता है। दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु यातायात शिक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित करते हुए बताया की
वाहन चलाते समय मोबाइल से बात नहीं करने, रांग साईड से वाहन नहीं चलाने, यातायात सिग्नल की पूर्ण पालन करने, लेन सिस्टम में चलने,वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाये,चार पहिया वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करें,दो पहिया वाहन को हेलमेट पहन कर ही चलाए, किसी प्रकार नशा करके वाहन कदापि नही चलाये।

