बाइक सवार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर ,गंभीर

By:

On: Monday, November 15, 2021 11:12 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कटौली गांव में आज दोपहर 3 बजे एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची 112 डायल पुलिस ने घायल को दुद्धी अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय सुदामा पुत्र रामा निवासी ग्राम सिंदूर पिपरी किसी काम से बाइक से दुद्धी आया था और दोपहर बाद अपने घर वापस जा रहा था कि कटौली में सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराया जिससे उसे गंभीर चोटें आई ,चिकित्सको डॉ विनोद कुमार सिंह के मुताबिक युवक के कान के पास चोट है ,दांत तालु में घुस गया युवक अचेत अवस्था मे हैं ,चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment