अपडेट:सड़क हादसे में पुलिस अधीक्षक के ड्राइवर के पुत्र की हुई मौत

By:

On: Monday, November 15, 2021 11:04 AM

---Advertisement---

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के लोहरा के पास हुआ सड़क हादसा

सोनभद्र(शिव दास वर्मा)वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरा के समीप सड़क हादसे में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के ड्राइवर फैजान खान के पुत्र जीशान खान उम्र 25 वर्ष निवासी चकिया चंदौली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है वह अपने निवास स्थान से पुलिस लाइन चुर्क अपने पिता के घर पर आ रहा था वह जैसे ही लोहरा गांव के समीप पहुँचा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।खबर लगते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, इस बात की जानकारी जब परिजनों में हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment