किसानों पर दर्ज मुकदमा अलोकतांत्रिक:-श्रीकांत त्रिपाठी

By:

On: Sunday, November 14, 2021 1:01 PM

---Advertisement---

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से कल सोमवार को मिलकर किसानों पर दर्ज मुकदमा वापसी की मांग करेंगे संयुक्त किसान संगठन के नेता ।

पन्नूगंज कोतवाली प्रभारी पर लगाया सरकार को बदनाम करने का आरोप ।

सोनभद्र:पन्नूगंज कोतवाली मे पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों पर मुकदमा दर्ज किए जाने से सोनभद्र के सभी किसान संगठन के नेताओं ने पन्नूगंज पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए नाराजगी जाहिर की ।

आज संयुक्त किसान संगठन के बैनर तले बैठक करके किसान नेताओं ने मुकदमा वापस कराने के लिए चर्चा करते हुए मुकदमा वापस ना होने की स्थिति मे बड़े आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई ।

बता दें कि दिल्ली मे चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर लखीमपुर खीरी मे मृतक किसानो को न्याय दिलाने की मांग के लिए चतरा विकास खंड के भवानी गांव मे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण मंच के किसानों ने जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन करते हुए समर्थन दिया था । जिससे नाराज होकर पन्नूगंज कोतवाली प्रभारी द्वारा पुतला दहन मे शामिल मंच के मुख्य किसान अभय पटेल, लवकुश पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, मक्खू तिवारी, रमाकांत तिवारी, कृष्ण कुमार देव सहित 7 किसानों पर आईपीसी की धारा 141,143, 186, 188 , 285 तथा 1932 की धारा 6 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए पन्नूगंज पुलिस ने नोटिस किसानों के घर भेज दिया। इतना ही नहीं पुतला दहन के दिन 16 अक्टूबर को पूरे दिन मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी को पन्नूगंज पुलिस ने घर पर नजरबंद कर रखा था, बावजूद इसके मुकदमे मे उनका नाम भी पुलिस ने शामिल कर दिया है। श्रीकांत त्रिपाठी ने विरोध दर्ज कराने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज किए जाने को अलोकतांत्रिक बताया।

मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने बताया भारतीय किसान यूनियन के नेता मनीराम पटेल, भारतीय किसान संघ के नेता चन्द्र भूषण पाण्डेय तथा भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के नेता देवेन्द्र सिंह के साथ संयुक्त किसान संगठन के बैनर तले कल सोमवार सुबह क्रमशः जिलाधिकारी सोनभद्र तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर किसानों पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस कराने की मांग करेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल । किसान नेताओं ने कहा पन्नूगंज पुलिस द्वारा किसानों पर मुकदमा दर्ज किया जाना सरकार की छबि को खराब करने जैसा है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का अपहरण किया जाना पन्नूगंज के जिम्मेदार पुलिस के लोगों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है । किसान नेताओं ने पन्नूगंज कोतवाली प्रभारी पर सरकार को बदनाम का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश मे रोज जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, यदि पन्नूगंज पुलिस के जैसे सभी जगह की पुलिस असंवेदनशील होकर मुकदमा लिखने लगे तो अदालतों और थानों मे जगह ना बचे । किसान नेताओं ने कहा यदि जिलाप्रशासन किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस ले लेगा तो किसान संगठन साधुवाद देंगे और कहा यदि मुकदमा वापस नही किया गया तो संयुक्त किसान संगठन के बैनर तले पन्नूगंज कोतवाली से लेकर कलेक्ट्रेट तक धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान । गंगेश्वर, शम्भू, झाला सिंह, विवेक, गोरख, मुराली, जय सिंह उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment