महंगाई को लेकर कांग्रेस का निकला पदयात्रा

By:

On: Sunday, November 14, 2021 12:23 PM

---Advertisement---

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आह्वान पर भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ के नारे के साथ लेकर आज घोरावल विधानसभा में शिवद्वार धाम से शुरुआत करते हुए कई ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए कोहरता तिराहे पर नुक्कड़ सभा आयोजन किया गया। इस मौके कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कोशैलेश पाठक ने धजरोहन्न कर कार्यक्रम की शुरुवात किया। उसके बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गया।
जिला कांग्रेस कमेटी जिला सचिव उषा चौबे ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है । महिला ओ, किसानों , युवाओं की लड़ाई प्रियंका गांधी लड़ रही है। यूपी कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मोहम्मद सेराज हुसैन ने कहा कि सरकार लोगों पर ज़ुल्म ढा रही है। महागाई चरम पर है।
जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बढ़ते पेट्रोल डीजल सिलेंडर के दामों ने लोगों की हालत खराब कर दिया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ होगा। और बिजली का बिल हाफ होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
जिला महासचिव राजबली पांडे ने कहा कि बीजेपी से जनता ऊब चुकी है, लोगो का विश्वास प्रियंका जी की तरफ बढ़ रहा है।
उक्त मौके पर राम रूप शुक्ला, मृदुल मिश्रा , बूल्लू कोल, लल्लू राम पांडे हनीफ लल्लू यादव गौतम यादव सुनील यादव सुनील सुनील चंद्रवंशी, रामेश्वर यादव, पंकज मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment