अनियंत्रित होकर कार पलटी,एक की मौत

By:

On: Sunday, November 14, 2021 12:14 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बीती रात घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवास के पास वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैगनआर कार मे चार लोग सवार थे और राहुल विश्वकर्मा पुत्र ईश्वर विश्वकर्मा उम्र लगभग 30वर्ष मजदूरों को छोडऩे दीपनगर गए हुए थे और वापस घर थाना क्षेत्र शाहगंज अंतर्गत गांव कोहरवल वापस आ रहे थे कि अचानक कार पलट गई और गंभीर रूप से घायल हो

गए आनन- फानन मे घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जिला अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर ने राहुल विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया,मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था व पिता की भी मृत्यु आकस्मिक ही विगत कई वर्षों पुर्व हो गई थी। मृतक के लगभग 6वर्षीय पुत्र हैं इस घटना से परिवार शोकाकुल हैं। परिजनों ने बताया कि राहुल मजदूरों को छोडऩे के बाद दीपनगर अपने बहन के यहां रात्रि में खाना भी खाया और बहन ने सुबह घर जाने को कहा लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।वैगनआर कार कुशहरा ग्राम प्रधान की बताई जा रही हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment