*भाजपा मंडल कमेटी चोपन कार्यशाला की बैठक संपन्न*।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में रामलीला मैदान चोपन बैरियर मैरिज हाल में संपन्न हुआ । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में चोपन मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के विजय के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर नव मतदाता एवं सदस्यता अभियान को गति दे तथा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं बैठक को मंडल प्रभारी अशोक मौर्य जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा में विजय का मंत्र दिया बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल डॉक्टर सत्येंद्र आर्य दिव्य विकास सिंह डॉ सुरेंद्र मोर तेजवंत पांडे महेंद्र केसरी राजन जयसवाल धर्मेंद्र जायसवाल मनीष तिवारी प्रदीप गिरी भगवानदास केसरी जिलाजीत यादव सुदामा गोड बुधीराम राजू चौरसिया रामकुमार सोनी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment