मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एसडीएम ने ली बैठक
दुद्धी/ सोनभद्र| आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तहसील सभागार में आज मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकरी रमेश कुमार आज एईआरओ तथा सुपरवाइजर के साथ बैठक ली|इस दौरान उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के मतदाताओं को बढ़ाने ,महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक बढ़ाने ,जेंडर रेशियों 913 से अधिक / कम बूथों पर जेंडर रेशियों सुधारने ,ई पी रेशियों 59.98 से अधिक/ कम बूथों पर ई पी रेशियों सुधारने ,दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर टैगिंग कराने , 80 प्लस मतदाताओं का सत्यापन कर सूची तैयार कराने ,वहीं मृतक ,शिफ्टेड व डुप्लीकेट मतदाताओं का विलोपन सूची से करने को लेकर ,गरुण एप के माध्यम से पोलिंग स्टेशन की फ़ोटो अक्षांश व देशांतर तथा मूलभूत सुविधा अपलोड करने ,शून्य बूथ वाले बूथों पर विशेष ध्यान देकर 2 दिवस के अंदर फीडिंग कराये जाने ,वोटर हेल्पलाइन एप्प मतदाताओ के मोबाइल में लोड करने हेतु जागरूक करने ,सभी बीएलओ के मोबाइल पर गरुड़ एप्प डाउनलोड करने को लेकर जोर दिया उन्होंने बीएलओ के माध्यम से लॉगिन कर अपलोड कराये जाने पर भी जोर दिया | उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप का इस्टालेशन करवाएं,एनवीएसपी से ऑनलाइन फॉर्म जमा करने हेतु जागरूक करे ,एनजीआरएस की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो ,कामन
सर्विस सेंटर से ऑनलाइन एप्लाई किया जाए|

