दो सगे भाई बंधी में डूबे एक की मौत,दूसरे को बचाया।

By:

On: Thursday, November 11, 2021 10:25 AM

---Advertisement---

 

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
(शक्ति पाल,”क्राइम जासूस”)
घोरावल स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव में बुधवार की देर शाम मरहिया बंधी में डूबने से मंदहा निवासी राजन यादव (10) पुत्र धर्मराज की मौत हो गई।वहीं राजन के छोटे भाई राहुल यादव (6) को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया।

जानकारी के मुताबिक दोनों बालक सगे भाई थे। पशुओं को पानी पिलाने के लिए दोनों बंधी के किनारे गए थे। बताया गया कि पशुओं को पानी पिलाने के दौरान राजन और राहुल दोनों बंधी में फिसल गए। और चंद ही पलों में दोनों डूबने लगे। कुछ दूरी पर रहे किसी ग्रामीण की नजर राहुल पर पड़ी। डूबता देख उसने शोर मचाया। ग्रामीण बंधी की ओर दौड़े। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे, राहुल डूब रहा था उसे बाहर निकाला गया। वह पानी पी चुका था। ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल लाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी जान बच सकी। इस बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राजन के बारे में जब राहुल से पूछा गया तो उसने बताया कि बड़ा भाई तो वहीं पर था। यह सुन स्वजनों में घबराहट मच गई। स्वजन तथा ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जहां राजन पहले ही पानी में समा चुका था। अंधेरा हो जाने के बाद रात के समय में कड़ी मशक्कत के साथ 2 घंटे बाद राजन यादव को बाहर निकाला गया। तब तक वह दम तोड़ चुका था। स्वजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने राजन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धर्मराज यादव के दो पुत्रों में एक बड़े पुत्र की मौत हो गई। एक पुत्री व एक पुत्र शेष है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में शोक की लहर व्याप्त है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment