जश्न-ए-शाम” से गुलजार हुई तरंगिनी महिला मंडल की शाम।

By:

On: Wednesday, November 10, 2021 9:52 AM

---Advertisement---

 

रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में हर साल की तरह इस साल भी तरंगिनि महिला मंडल, रेनुकूट द्वारा दीवाली मिलन समारोह “शाम-ए-जश्न” का आयोजन किया गया।

हिण्डाल्को ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर दीपावली थीम पर आधारित कई मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही सदस्याओं द्वारा आतिशबाजी भी की गई। महिला मंडल की सदस्याओं ने इस मौके पर स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाया साथ ही हाउजी गेम भी खेला। वहीं, बेहद खूबसूरत सजावट के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर आकाश दीप्तमान हो उठा। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा लक्ष्मी नागेश ने महिला मंडल की सभी सदस्यों को सुंदर उपहार भी दिए।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment