प्रोफेसर हत्या मामले में कप्तान ने लिया घटना स्थल का जायजा,जल्द ख़ुलासे का दिया आश्वासन

By:

On: Wednesday, November 10, 2021 8:47 AM

---Advertisement---

किराए के मकान में परिवार व बच्चों के संग रहते थे प्रोफेसर

दुद्धी(रवि सिंह)तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी पी जी कॉलेज के प्रोफेसर की गला रेत कर निर्मम हत्या ने बुधवार को पूरे जिले में सनसनी फैला कर रख दी।घटना सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस सहित सीओ राम आशीष यादव मौके पर पहुँच गए और घटना की बावत तत्काल पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को अवगत कराया सूचना मिलते ही कप्तान अमरेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुँच गए और प्रोफेसर के परिजनों से घन्टे भर बात चीत की और पत्नी का बयान भी दर्ज किया।घटना की गम्भीरता को देखते हुए कप्तान अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा उप जिलाधिकारी रमेश कुमार मौके का जायजा लिया।

मीडिया को दिए बयान में कप्तान अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डी सी एफ कॉलोनी के मल्देवा के पास बीआरडी पी जी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ जगजीत सिंह पुत्र मदनलाल सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी फतेहपुर की एक शव घर के अंदर पड़ा हुआ है।सुबह में उनकी पत्नी उठी तो शव देखी।उन्होंने बताया कि उनके गले व चेहरे पर धारदार हथियार का निशान हैं और कुछ संघर्ष भी किया गया है और शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नही थे।अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की तहरीर पत्नी द्वारा प्राप्त हुई हैं।पुलिस की पूरी टीम मामले की जांच में जुट गई हैं।फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही हैं।इनके करीबी लोगों से और जानकारी ली जा रही हैं।उनके घर से एक डायरी भी बरामद हुई है जिसमें ग्रह दशा ठीक करने के लिए चावल दान के बारे में लिखी हुई हैं।कुछ कर्ज की भी बातें सामने आई हैं। इनकी पत्नी ने बताया कि इनका कमरा अधिकांश खुला ही रहता था और देर तक जगते थे। इनके पत्नी का कमरे के दरवाजा एकदम सटा हुआ है।आज भी इनका दरवाजा सटाया हुआ था। दरवाजा बंद नही था।सारे पहलुओं पर जांच की जा रही हैं जल्द ही केश का खुलासा किया जाएगा। जिस तरह प्रोफेसर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या हुई है और परिजनों को इसकी भनक तक नही लगी ।उससे कही न कही बड़े सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

बता दें कि प्रोफेसर डॉ जगजीत सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज दुद्धी में संस्कृत के प्रोफेसर पद पर तैनात थे और इग्नू प्रभारी भी थे।ये डी सी एफ कॉलोनी के करीब मल्देवा गांव स्थित एक लेखपाल के मकान में पत्नी एवं बच्चों संग किराए पर रहते थे कि बुधवार को अलसुबह इनका शव घर के अंदर बरामद हुआ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment