दुद्धी/ सोनभद्र| शासन के मंशा के अनुरूप आज सोमवार को तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी में अध्यक्षता में किया गया ,इस दौरान कुल 26 मामले आये जिसमें 1 मामले का निस्तारण मौके पर वहीं तीन मामलों के निस्तारण हेतु टीम गया |शेष मामलों को निश्चित समयावधि के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधितों को दिए गए|एडीएम ने मातहतों को चेताया कि प्रकरण के निस्तारण में थोड़ा सा भी लापरवाही ना बरते नहीं तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी| इस मौके पर उपजिलाधिकरी रमेश ,सीओ राम आशीष यादव ,तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ,नायाब तहसीलदार अव्यक्त राम तिवारी ,एबीएसए आलोक कुमार ,वन क्षेत्राधिकारी दुद्धी दिवाकर दुबे के साथ सर्किल क्षेत्र के सभी थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहें|
समाधान दिवस में आये 26 मामलों में 1 का मौके पर हुआ निस्तारण
---Advertisement---

