सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र में सोनभद्र पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुचाने हेतु प्रेरित करने व सड़क दुर्घटना में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रचलित की गयी योजना “गुड सेमेरिटन” ( नेक आदमी ) के बारे मे जागरुकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरुक ।

आमजन मानस को यातायात नियमों के बारें में अधिक से अधिक जागरुक करने व वाहन दुर्घटनाओं मे कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में यातायात जागरुकता माह-2021 के रुप में एक वृहद जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 07.11.2021 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व यातायात प्रभारी द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात के नियमो के बारे मे विस्तृत रुप से जानकारी देकर नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट,सीट बेल्ट,खतरनाक ढंग से वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने,नशे की स्थिति में वाहन न चलाने,वाहनों पर स्टंन्ट न करने की अपील की गयी ।
इसके अतिरिक्त जागरुकता कार्यक्रम में आम नागरिकों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुचाने हेतु प्रेरित करने व सड़क दुर्घटना में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी लाने के उदेश्य सें भारत सरकार द्वारा प्रचलित की गयी योजना “गुड सेमेरिटन” ( नेक आदमी ) जिसमें यदि किसी नेक व्यक्ति द्वारा जिसने दुर्घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया है या जो सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुचाया हो , को पुलिस या अस्पताल में रुकने या नाम पता बताने की बाध्यता न होने के बारे मे व योजना में इनाम के रुप में मिलने वाली 5 हजार रुपये की धनराशि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना किसी झिझक व देरी को तत्काल अस्पताल पहुचाने हेतु प्रेरित किया गया जिससे समय रहते ही घायल व्यक्ति की जान बचायी जा सकें ।

