कुएं में गिरने से छात्रा की मौत,कोहराम

By:

On: Monday, November 8, 2021 1:35 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:पोखरा गांव में रविवार की सुबह पानी भरते समय कुएं में गिरने से युवती की मौत हो गई। वह बीए की छात्रा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब सात बजे रेनू गुप्ता (19) पुत्री केशरी नंदन निवासी पोखरा कुएं पर पानी भरने गई। पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने के दौरान छात्रा के सिर समेत शरीर में अन्य जगहों पर चोट लगने और पानी अधिक होने से उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता केशरी नंदन ने बताया बेटी पानी भरने गई थी। वह काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी तब घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कुएं में झांका तो उसका कपड़ा दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचित किया गया। मृतका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment