अपडेट:घाट के सफाई के दौरान युवक डूबा पोखरे में,मौत

By:

On: Monday, November 8, 2021 1:34 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव स्थित बढ़ौली तालाब में रविवार की देर शाम युवक की डूबने से मोत हो गई। सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर रविवार की शाम को बढ़ौली गांव निवासी 30 वर्षीय बच्चा पुत्र राम बली(खिचड़ू) बढ़ौली पोखरा की सफाई कर रहा था। अचानक वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। उसके डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। उसके बाद वहां उसकी तलाश करवाई गई। स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया। कुछ कोशिशों के बाद वह तालाब के गहरे पानी में नीचे फंसा हुआ मिला। उसे निकाल कर तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment