संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एम आर का शव

By:

On: Sunday, November 7, 2021 1:15 AM

---Advertisement---

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लसड़ा में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। जानकारी के अनुसार लसड़ा गांव निवासी 24 रिशभ पाण्डेय पुत्र अमरेश चन्द पांडेय जो एक एमआर का कार्य करते थे। शुक्रवार देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। तो घर से करीब 100 मीटर दूर एक पुलिया के पास बाइक देख घरवालों ने आसपास खोजना शुरू किया। उसके बाद पुलिया के नीचे पानी में रिशभ को पड़ा देखा। उसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नई बाजार चौकी प्रभारी प्रेम शंकर मिश्रा ने बताया है कि परिजनों की ओर से अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment