चोपन/सोनभद्र।
(अशोक मद्देशिया,”क्राइम जसूस”)
अपर श्रम आयुक्त उ0प्र0 मिर्जापुर क्षेत्र पिपरी सोनभद्र के श्री सरजू राम ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बुधवार को एचडीएफसी बैंक के समीप कॉमन सर्विस सेंटर चोपन में भी निरीक्षण करने पहुचे जहा उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना ई-श्रम कार्ड की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ई-श्रम कार्ड के बहुत से फायदे हैं 16 से 59 वर्ष की आयु के जो लोग पीएफ, ईपीएफओ, एनपीएस, ईएसआईसी के सदस्य नहीं है वह कार्ड बनवा सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर में यह कार्ड बनाये जा रहे है जिसका रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। इस कार्ड को बनाने के लिए आधार नंबर,मोबाईल, सेविंग बैंक का खाता आईएफसी कोड आदि दस्तावेज देने होंगे।ई-श्रम कार्ड के तहत भारत सरकार द्वारा स्किल्ड और अनस्किल्ड लोगों को रजिस्टर कर उनका डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि ऐसे लोगों को सरकारी स्कीमों का लाभ मिल सके मुख्य रूप से 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा- प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना,पाँच लाख तक प्रति वर्ष इलाज की सुविधा- मुख्य मंत्री जन आरोग्य योजना है। इनमें फिशरमैन, किसान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मनरेगा, मील वर्कर, वेंडर, लेबर का काम करने वाले लोग और अन्य लोग आते हैं। सीएससी सेंटर में आकर अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। यहां उनका रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा।

मनरेगा एवं अन्य निर्माण श्रमिक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की में अपना आधार कार्ड बैंक पासबूक और फ़ोटो और ओटीपी के लिए मोबाइल ले जाकर पंजीकरण करवा सकते है जिसमें अनेक योजनाओं का लाभ पाये।बेटा पैदा होने पर रू 20000, बेटी पैदा होने पर रु 25000 खाते में और 25000 की एफ डी, महिला श्रमिक को प्रसव होने पर तीन माह का वेतन और रु 1000 चिकित्सा बोनस,पुरुष श्रमिक की पत्नी को प्रसव होने पर रु 6000, बच्चों की पढ़ाई हेतु रु 150 से 12000 प्रतिमाह तक छात्रवृत्ति, कक्षा 9, 10, 11, 12 पास करने पर साईकील, 55 से 60 प्रतिशत अंकों से पास होने पर रु 4000 से रु 24000 तक का पुरस्कार दो किश्तों में,कौशल विकास मिशन में निःशुल्क प्रशिक्षण,पुत्री विवाह के लिए रु 55000 से 75000 तक की सहायता,बीमारियों के इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड,घर बनाने के लिए रु एक लाख, घर मरम्मत के लिए रु 15000, शौचालय के लिए रु 12000, विकलांगता पेन्शन रु 1000 से 1500 प्रतिमाह, वृद्धावस्था पेन्शन रु 1000 से 1250 प्रतिमाह,दुर्घटना मृत्यु होने पर रु पाँच लाख, सामान्य मृत्यु होने पर रु दो लाख, दुर्घटना से पूर्ण स्थायी विकलंगता होने पर रु तीन लाख,महिला श्रमिक की प्रसव के दौरान मृत्यु होने पर रु पाँच लाख अपना पंजीकरण अवश्य कराएँ और अपनी पात्रता के अनुसार योजनों में आवेदन भी कॉमन सर्विस सेंटर पर अपलोड कराये।सेंटर पर वीएलई राकेश केशरी,सावित्री देवी,श्रवण केशरी व अन्य श्रमिक उपस्थित रहे।

