इंजानी गांव में बहनोई ने साले की गला दबाकर की हत्या

By:

On: Friday, November 5, 2021 11:54 AM

---Advertisement---

बीजपुर,(सोनभद्र)थानाक्षेत्र के ग्राम सभा इंजानी निवासी नान्हू 30वर्ष पुत्र बुध्धु गोंड़ का सगा बहनोई रामसिंह पुत्र मोती सिंह निवासी बकरिहवा ने आवेश में आकर गुरुवार की रात्रि गला दबाकर हत्या कर दी।खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी बहनोई की तलाश में सरगर्मी से जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक भैया एस पी ने बताया कि मृतक नान्हू (साला)व बहनोई रामसिंह एक साथ शराब पी किसी बात को लेकर दोनों बहस हो गई ,आवेश में आकर बहनोई रामसिंह ने साले नान्हू का गला दबा दिया जिससे उसकी सासे थम गई ।सूचना पर दलबल के साथ मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक ने आनन फानन में एन टी पी सी रिहन्द के धन्वन्तरि चिकित्सालय ले आए जहाँ चिकित्सको ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।शव को मोर्चरी में रखवा कर अग्रिम करवाई में जुट गए।मृतक की पत्नी लक्ष्मनिया देबी की तहरीर पर आरोपी बहनोई के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुट गई ।प्रभारी निरीक्षक ने कहा जल्द ही आरोपी को गिरप्तार कर लिया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment