सड़क दुर्घटना में महिला सहित 5 घायल

By:

On: Wednesday, November 3, 2021 2:58 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बुधवार को बाइक दुर्घटना मे पांच लोग घायल हुए। सभी घायलो को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। खुटहां बाईपास पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर मक्कर (50) पुत्र कन्हई, उनकी पत्नी भगदर देवी (45) व बाइक चालक प्रदीप (23) निवासी राहकला घघिया थाना लालगंज मिर्जापुर घायल हो गए। ये सभी शाहगंज जा रहे थे। शिवद्वार में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार अंबिकेश (18) पुत्र बाबूलाल बैसवार व उसका चचेरा भाई गुलशन (10) पुत्र बुद्धिसागर निवासी सिंगरौली जिला के गढ़वा थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द घायल हो गए। दोनों घोरावल की तरफ जा रहे थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment