जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चला तीर धनुष महिला घायल

By:

On: Wednesday, November 3, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

विंढमगंज सोनभद्र:थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोधाडीह में आज शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में तीर धनुष से वार किया गया सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर देर शाम लगभग 7:00 बजे लाया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर किनारे घने जंगलों के बीच बसा बोधाडीह ग्राम पंचायत में आज दोपहर लगभग 4:00 बजे जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच तीर धनुष से वार किया गया तीर धनुष से वार में लचिया देवी उम्र लगभग 28 वर्ष पत्नी बजरंगी यादव को पैर में तीर जा लगा जिससे वह घायल होकर झपटाने लगी वही दूसरी तरफ राजेश यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र भगत यादव को भी तीर से पैर में लगी है तीर धनुष से घायल होने की सूचना पर पहुंची स्थानीय एंबुलेंस घायलों को लेकर विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया मौके पर इलाज के दौरान लचिया देवी ने कहा कि पूर्व में जमीन से संबंधित विवाद चला रहा है इसी बीच आज दीपावली पर्व के अवसर पर घर की पुताई करने हेतु अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर मिट्टी लेने गई थी इसी बीच मौके के ताक में कबिलाष यादव, सुनील यादव व राजेश यादव ने हमें घेरकर मारना चाहा कि मैं दौड़ कर भागने लगी भागने के क्रम में सुनील यादव ने तीर चला कर मारा जो हमारे पैर में लग गई दर्द से छटपटा कर हल्ला करने पर मेरे पति बजरंगी यादव मौके पर आए और हमें उठाकर अपने घर ले आए घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूर्यभान ने दोनों पक्षों को इलाज कराने के उपरांत थाने पर ले गए हैं तथा पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कही

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment