दि आर्यन्स एकेडमी स्कूल में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

By:

On: Monday, November 1, 2021 4:03 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थित दि आर्यन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विषय वस्तु कोविड-19 दिया गया बच्चों ने 4-4 का ग्रुप बनाकर रंगोली बनाया जो बहुत ही शिक्षाप्रद रहा. हर एक रंगोली का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं ,घर पर रहकर सुरक्षित रहे, कोरोना से डरना नहीं है बल्कि सब मिलकर भगाना है, वातावरण सुरक्षित करना व जीवन बचाना जैसे उद्देश्य लेकर विशेष तौर पर उन लोगों को आकर्षित किया जो व्यक्ति वैक्सीन लेने से डरते थे उन्होंने वचन दिया कि आज ही वैक्सीन लेकर खुद को व दूसरों को सुरक्षित करेंगे।

इस अवसर पर डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त) को आमंत्रित किया गया जिससे कि वो बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली का सही आकलन कर सके वह उनको उचित मार्गदर्शन दे सके। सर्वप्रथम तो उन्होंने बच्चों की सृजनात्मक शैली की प्रशंसा की व हर एक बिंदु पर बच्चों से चर्चा की उसके पश्चात बहुत ही सरल तरीके से बच्चों को प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान देकर न्याय दिया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्रीमती चित्रा जालान जी ने बताया कि बच्चों के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है व वह वह लोग जो कोरोना- 19 के दुष्परिणामों से आज भी अनभिज्ञ हैं उनको सीख भी मिलती है व वैक्सीन लगवाने की रफ्तार भी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी संदेश दिया कि दीपावली का त्यौहार दो ही 3 दिनों में है जिसे हमें बहुत ही सावधानी के साथ मनाना है क्योंकि हम पिछले डेढ़ सालों से इस महामारी से भुगत रहे हैं वैसा समय दोबारा ना आए ।वही प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालानजी ने सर्वप्रथम आए हुए मेहमान श्री त्रिपाठी जी को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद दिया व बच्चों के कार्यशैली की काफी सराहना की व कहा कि यही बच्चे अपनी कला के माध्यम से ना सिर्फ छोटी जगहों पर बल्कि देश- विदेश में भी संदेश पहुंचा सकते हैं जो आज के समय की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना मालवीय के द्वारा किया गया.इस अवसर पर वर्षा, रिया ,अनन्या, विनीता, श्रुति, दिव्यांशी, मुस्कान, तशिफा, वैष्णवी, प्राची, सौम्या, जूली, सुनीता, पायल, गुंजा, साक्षी, खुशी, अंकिता ,अदिति आदि बच्चे शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment