बभनी। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव मे सोमवार की सुबह कुए मे एक वृद्ध महिला का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक महिला रविवार की दोपहर से गायब थी जिसे सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे जब लोग कुएं में पानी भरने गये तब उतराया शव देखकर सन्न रह गए। थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में सन्दिग्ध परिस्थिति में महिला का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गयी, जहां 50 वर्षीय अनारमती पत्नी स्व रामू रविवार को तीन बजे से घर से गायब थी । परिवार के लोग काफी तलाश किए पर नही मिली। सुबह जब मृतका का देवर अमरशाय कुएं पर पानी भरने गया तो महिला का उतराया शव देख अवाक रह गया और परिजनो को घटना की सुचना दिया। मृतका की चार लडकियां और दो लड़के है। दोनो लड़के काम करने बाहर गये हुए है। घटना के बाद परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के कारणो का अभी खुलासा नहीं हो सका है। आंशका है कि पानी भरने गयी होगी कि कुएं मे गिर गयी । सुचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामायण राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
वहीं दूसरा मामला नधिरा बैरियर के पास का है जहां बासदेव उर्फ अनुज कुमार उम्र 6 वर्ष पुत्र अजय कुमार निवासी नधिरा की कुआँ में डूबने से मौत हो गयी, यह घटना उस वक्त की है जब मृतक मासूम समेत दो बच्चो को घर पर छोड़ कर महिला घर से कुछ दूरी पर गायों को पानी देने गई थी जब महिला गायों को पानी पिला कर घर वापस आई तो एक बच्चा अनुज घर के पास से गायब था जिसे महिला ने आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं पाया तो आसपास के लोगो को हल्ला गुल्ला कर बुलाया जिसके बाद लोगों से मिलकर घर के पास ही स्थित कुएं पर जाकर खोजबीन किया तो मासूम बच्चे का शव कुएं में मिला घटना के वक्त मृतक के पिता घर पर मौजूद नहीं थे वहीं घटना को लेकर मौके पर परिजनों द्वारा डायल 112 को सूचना दिया गया जिसके बाद मौके पर बभनी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह शव का पंचनामा कर अन्यत्र परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

