ग्राम बीडर के पंचायत भवन पर मनाई गई लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

By:

On: Monday, November 1, 2021 1:15 AM

---Advertisement---

दुद्धी सोनभद्र:दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीडर के पंचायत भवन पर आज शाम 4:00 बजे दुद्धी मंडल भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष शिव प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन पर लगे सरदार वल्लभभाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनका जन्म दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में सभी कार्यकर्ताओं ने मनाया इस दौरान सभी गांव के संभ्रांत व प्रबुद्ध जन व सम्मानित जनों ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया।इस दौरान जिलामंत्री ने इनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल देश को राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक थे जिलों में देश को एकता व अखंडता के रूप में पिरोने का काम किया था सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के उप प्रधानमंत्री बनाए गए थे जिनका जन्म उत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में पूरे भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है ।और इसी क्रम में दुद्धी विकासखंड के कई स्थानों पर इनकी जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर जिला मंत्री दिलीप पांडे भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी सोशल मीडिया संयोजक दुद्धी मंडल कौशलेंद्र प्रताप सिंह जयराम सिंह सरोज सिंह विश्वकान्ति सिंह पटेल, श्यामाचरण गुरुजी,रामध्यान सिंह,राघराज सिंह, रोहित सम्मानित जनता ग्रामीण जनता मौजूद रहे।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment