सीआईएसएफ ओबरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फार यूनिटी में नौजवानों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा।

By:

On: Sunday, October 31, 2021 5:50 PM

---Advertisement---

ओबरा/ सोनभद्र ।
(अशोक मद्धेशिया,”क्राइम जासूस”)
आज दिनांक 31 अक्टूबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओबरा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में गाँधी मैदान ओबरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि सीआईएसफ यूनिट ओबरा के कमांडेंट ह्रृदय शंकर शर्मा ने बल के जवानों ,तमाम स्कूलों के बच्चों एवं अभिभावकों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई ।तत्पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 2 किलोमीटर रन फार यूनिटी दौड़ सीआईएसफ यूनिट ओबरा कमांडेंट ह्रृदय शंकर शर्मा के नेतृत्व एवं बल के जवानों के देखरेख में संपन्न हुआ ।

जिसमें बालक वर्ग में पुनीत मौर्य कृषक पीजी कॉलेज ओबरा ने प्रथम स्थान, मिथिलेश कुमार कृषक पीजी कॉलेज ओबरा ने द्वितीय स्थान, एवं शंकर यादव श्री श्री पूज्य विद्यालय बनुआ, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बालिका वर्ग में पल्लवी, पीजी कॉलेज ओबरा ने प्रथम स्थान ,अर्चना सोनी ओबरा इंटर कॉलेज में द्वितीय स्थान ,एवं अर्चना राव वनवासी महाविद्यालय डाला, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।विजेताओं को मुख्य अतिथि ,ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक में पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा के अग्निशमन शाखा द्वारा अग्निशमन से संबंधित डेमो प्रदर्शित किया गया तत्पश्चात कमांडेंट एवं मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय एकता व अखंडता के संबंध में अभिभाषण दिया गया एवं उपस्थित नागरिकों को जलपान कराया गया । उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment