जेडीसीएल कंपनी में रेलवे दोहरीकरण में कार्य कर रहे 16 वर्षीय नाबालिक की हुई मौत।

By:

On: Sunday, October 31, 2021 3:14 AM

---Advertisement---

(दुद्धी /सोनभद्र )

रवि सिंह,”क्राइम जासूस”

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटोन्धी रेलवे फाटक के पास जीडीसीएल कंपनी के द्वारा रेलवे दोहरीकरण का कार्य विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है जिसमें 2 दिन पूर्व रेलवे दोहरीकरण के ठेकेदार के द्वारा रेलवे गेज नापने का काम नाबालिक से कराया जा रहा था कि नंदकुमार 16 वर्ष पुत्र तुलसी राम ग्राम कटौली रेलवे के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आगया।

जिससे करंट लगने से 2 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई जिसका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था आपको बताते चलें की बीते 2 दिन पूर्व बालक हाईटेंशन तार की करंट की चपेट में आ गया जिससे कि वह गंभीर रूप से झुलस गया ।

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों के द्वारा शोर मचाने पर झुलसे बालक के परिजनों को सूचना हुई परिजनों ने मौके पर पहुंच घायल को लेकर हिंडाल्को अस्पताल आनन-फानन में गए जहां स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया ।

जहां एक निजी चिकित्सालय में बालक का इलाज चल रहा था।कि आज 30 अक्टूबर को रात्रि 8:00 बजे बालक ने दम तोड़ दिया मृतक के शव को प्रशासन के द्वारा पीएम हेतु वाराणसी अस्पताल में भेजा गया जिसके बाद परिजनों ने शव को वाराणसी से दुद्धी जेडीसीएल करदाई संस्था के मुख्य गेट पर एम्बुलेंस से लाकर ग्रामीणों के बीच संबंधित कारवाई संस्था के अधिकारियों से मृतक बालक के मुआवजे की मांग की और मुख्य गेट पर ग्राम प्रधान सहित कई दर्जनों ग्रामीण 1 घंटे तक हंगामा कर डटे रहें दुद्धी कोतवाली के एसआई जय प्रकाश शर्मा के द्वारा समझाने बुझाने पर मृतक के माता पिता को ₹40000 रुपये कंपनी के द्वारा दिया गया है जिससे ग्रामीण व ग्राम प्रधान सहित परिजन नाराज हो गए और उचित मुआवजे की मांग करने लगे जिस पर मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा जीडीसीएल कंपनी में दोहरीकरण के दौरान गेट नापने का कार्य हाइट से कराया जा रहा था जिससे ऊपर जा रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया यह देख दूर काम कर रहे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया मौके पहुंचे परिजनों ने नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वाराणसी निजी चिकित्सालय में अपेक्स नाबालिग बालक 2 दिनों तक दर्द की पीड़ा को साताया और बीते रात्रि 8:00 बजे नाबालिग ने दम तोड़ दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया और दहाड़े मारकर माता-पिता रोने लगे एवम शव का पीएम होने के बाद मृतक नंदकुमार 16 वर्ष पुत्र तुलसी राम का शरीर लेकर परिजन व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण जीडीसीएल कंपनी के मुख्य गेट पर 8:00 बजे रात्रि पहुंचकर जमकर हंगामा किया और बालक के मृत्यु कंपनी के द्वारा होने पर मुआवजे की मांग को लेकर सभी लोगों ने संयुक्त रुप से माग किया।। काफी समझाने बुझाने पर ग्राम प्रधान कटौली सोमनाथ मरकाम एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कटौली प्रकाश चंद भारती स्थानीय प्रशासन के द्वारा मृतक बालक के पिता को ₹50000 रुपए लिफाफे में दिया गया एवं अग्रिम कार्यवाही करने हेतु व यथासंभव सहयोग करने को कंपनी से आए हुए अधिकारियों के द्वारा कहां गया तब जाकर मामला शांत हुआ और मृतक बालक का सामने घर की ओर परिजन चले गए।। वही ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग मृतक के माता-पिता को गुमराह कर अपनी रोटी सेकने के चक्कर में लगे हुए थे जो शायद कामयाब हो गए जिससे पीड़ित पक्ष का फायदा दूसरे लोगों ने उठा लिया।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment