रिटायर्ड लिपिक के मौत मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर नोटिस चस्पा

By:

On: Thursday, October 28, 2021 1:04 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थानां क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्री में बीते 16 अगस्त को रिटायर्ड लिपिक की पाटीदारो से जमीनी विवाद के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद मौत को लेकर परिजनों समेत ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था जिसमे थानां प्रभारी निरीक्षक, सब स्पेक्टर समेत पुलिस कर्मी निलंबित हुए थे वही रिटायर्ड लिपिक मृतक राजकुमार दुबे के पुत्र चंद्रप्रकाश दुबे द्वारा पुलिस को दिए गए तहरीर में चार पाटीदारो पर हत्या का आरोप लगाया गया था।वहीं घटना के बाद से ही चारो आरोपी फरार चल रहे है जिस पर थानां प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत मिश्री में मुनादी करा कर उक्त आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया वही आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश भी दी जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment