कोन व कचनरवा के 50 दिव्यांगो को मिला ट्राई साइकिल

By:

On: Thursday, October 28, 2021 1:02 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। कोन ब्लॉक के महिउद्दीनपुर स्थित गैवन्ती देवी इंटर कालेज में कोन व कचनरवा के दिव्यांग को दिव्यांगजन शक्तिकरण विभाग के जिला दिव्यांग अधिकारी रितु राज सिंह द्वारा 50 दिव्यांग को ट्राई साइकिल,20 को बैसाखी,5 को व्हील चेयर और 2 को कान की मशीन वितरण किया गया वही दिव्यांग अधिकारी ने लोगो को जानकारी दी कि किसी भी क्षेत्र में अगर पाँच साल का बच्चा कान या उसका कोई अंग कार्य नहीं करता है तो हमारे विभाग को सूचना देवे ताकि उक्त बच्चे का सरकार की योजनाओं के द्वारा मिल रही इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा सके जिससे समाज मे कोई भी दिव्यांग न हो सके जिसके लिए वाराणसी में हेरिटेज हॉस्पिटल से विभाग द्वारा अनुबंध किया गया है जो निशुल्क है वही केम्प के माध्यम से बताया गया कि सोमवार को जिला अस्पताल में दिव्यांग सर्टीफिकेट बनता है ऐसे जो भी दिव्यांग है वह तहसील दिवस व जिला अस्पताल में जाकर अपनी फोटो देकर सर्टीफिकेट बनवा लेवे वही भाजपा जिलाउपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगो को लिए योजनाएं चला रही है दिव्यांगजन के लिए सरकार द्वारा हर ब्लाक में जाकर जरूरत के हिसाब से सामग्री का वितरण किया जा रहा है यही नही दिव्यांगजन को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनुदान के साथ लोन भी दिया जा रहा है जो विभाग से प्राप्त कर सकते है वही ग्राम प्रधान कोन सन्तोष पासवान द्वारा आये अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और छुटे हुए दिव्यांगों का फार्म भर कर दिया गया वही दिव्यांको का यूनिक कोड के लिए भी आवेदन लिये गए इस वितरण कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मद तारिक,खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन देव पांडे, श्यामल कुमार गांगुली एवं विनय शर्मा एवं मोहम्मद संसार,नारद,नन्दू,इत्यादि लोग उपस्थित रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment