मानवता को शर्मसार करने वाली घटना नवजात बच्चे को फेंका झाड़ियों में

By:

On: Wednesday, October 27, 2021 1:08 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में झाड़ियों में नवजात बच्चे के पाए जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त बालक कोलियाघाटी में चिरकुटिया मंदिर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिला।उधर से गुजर रहे एक युवक ने झाड़ियों से रोने की आवाज सुनी। बाइक रोककर नवजात को शिल्पी गांव ले गए। शिल्पी के पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश बैसवार ने इस नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया।दिनेश बैसवार ने बताया कि उनका भाई केशव कोलियाघाटी में पुलिया के नीचे रोने की आवाज सुनी। जब वह मौके पर पहुंचा तो पाया कि झाड़ी में एक नवजात बच्चे को कपड़े में रखकर वहां फेंका गया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। उक्त बालक को पूर्व ग्राम प्रधान के घर ले जाया गया। उन्होंने सीएचसी व स्थानीय पुलिस को सूचना दी और नवजात को सरकारी अस्पताल में देखरेख के लिए भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ गुरु प्रसाद मौर्य ने अग्रिम कार्यवाही के लिए इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment